सतना न्यूज: पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए 23 कांस्टेबल

पुलिस लाइन से थानों में भेजे गए 23 कांस्टेबल
दैनिक कामकाज में तेजी लाने और पहले से तैनात स्टाफ पर वर्कलोड कम करने के इरादे से पुलिस लाइन में तैनात 23 पुलिस कांस्टेबलों कोथानों में भेज दिया है।

डिजिटल डेस्क सतना। मैहर जिले के पुलिस कप्तान अवधेश प्रताप सिंह ने थानों में दैनिक कामकाज में तेजी लाने और पहले से तैनात स्टाफ पर वर्कलोड कम करने के इरादे से पुलिस लाइन में तैनात 23 पुलिस कांस्टेबलों को थानों में भेज दिया है। इसके तहत आरक्षक सोना सिंह को मैहर कोतवाली, दुर्गा, आकाश कुमार जाटव और सतीश राय को बदेरा, मना इक्के, सरिता उइके, अरुण तिवारी को रामनगर, पूजा परतेती, शिल्पी पांडेय को अमरपाटन, दिशा मंडलोई को अमदरा, रीना मेवाड़ा, मयंक भूषण गौतम को देवी जी चौकी, सूरज सिंह राठौर और अखिलेश वर्मा को मुकुंदपुर चौकी, कमलेश भूरिया को ताला, भारत सिंह को झुकेही चौकी, कमल प्रजापति और धर्मेन्द्र रावत को मर्यादपुर चौकी, सुधीर यादव को थाना यातायात, राहुल प्रभाकर को नादन-देहात, काजल जाटव और नितेश नेगी को साइबर सेल एवं बलवीर सिंह यादव को चौकी झुकेही भेजा गया है।


Created On :   25 Aug 2026 2:53 PM IST

Tags

Next Story