Satna news: रेलवे ट्रैक के किनारे लाश मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक के किनारे लाश मिलने से सनसनी
पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

डिजिटल न्यूज़ सतना

उचेहरा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह पेट्रोलिंग पर निकले रेलकर्मियों को मैहर और उचेहरा स्टेशन के बीच रगला गांव के पास पटरी से लगी झाडिय़ों में लगभग 45 से 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश पड़ी मिली, जिसकी कमर का हिस्सा बुरी तरह जख्मी था। तलाशी लेने पर मृतक के पास कोई पहचान पत्र अथवा मोबाइल नहीं मिला, जिसके बाद रेलकर्मियों ने स्टेशन मास्टर के जरिए थाने में सूचना दी तो पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक ने गुलाबी रंग की आधी बांह वाली टी-शर्ट और स्लेटी कलर का लोवर पहन रखा था। माना जा रहा है कि वह देर रात अथवा रविवार सुबह किसी ट्रेन से गिर गया, इस आधार पर पुलिस ने आरपीएफ-जीआरपी से संपर्क किया है।

Created On :   24 Aug 2026 1:37 PM IST

Tags

Next Story