Satna news: जानबूझकर बाइक पर टक्कर मारकर मांगी रंगदारी, महिला समेत 2 बंदी

जानबूझकर बाइक पर टक्कर मारकर मांगी रंगदारी, महिला समेत 2 बंदी

डिजिटल न्यूज़ सतना

सिटी कोतवाली पुलिस ने झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी मांगने पर 3 के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर महिला समेत 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मोहम्मद इश्तार पुत्र मोहम्मद मंसूर 34 वर्ष, निवासी कोठी मोहल्ला-नागौद, अपनी भाभी का इलाज कराने रविवार दोपहर को बाइक से सतना आया था। इस दौरान जब वह हॉस्पिटल की तरफ जा रहा था, तब मोटरसाइकिल पर रॉग साइड से आए हिस्ट्रीशीटर मोहित विश्वकर्मा अपनी पत्नी दामिनी चौधरी उर्फ नित्या 21 वर्ष, निवासी बजरहा टोला और दोस्त कपिल पुत्र धर्मेन्द्र बाल्मीक 21 वर्ष, निवासी भुजवा मोहल्ला-पुरानी आबकारी, ने जानबूझकर उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने इश्तार पर ही आरोप लगाते हुए हर्जाने के तौर पर 10 हजार रुपए मांगे और नहीं देने पर झूठे प्रकरण में फंसाने का दबाव बनाया।

युवक ने फौरन डायल 112 पर संपर्क किया तो कुछ देर में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और दामिनी एवं कपिल को हिरासत में ले लिया, हालांकि मोहित चकमा देकर भाग निकला। पीडि़त की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को सोमवार की दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, तो वहीं फरार मुख्य आरोपी मोहित विश्वकर्मा को देर शाम पकड़ लिया गया, जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी के मुताबिक तीनों पर कोतवाली समेत शहर के थानों में कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी मोहित कोतवाली का निगरानी बदमाश है, उसके खिलाफ 16 से ज्यादा प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

Created On :   25 Aug 2026 2:08 PM IST

Tags

Next Story