सतना न्यूज: महिला के गले से चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बाइक सवारों को पब्लिक ने पकड़ा

महिला के गले से चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बाइक सवारों को पब्लिक ने पकड़ा
पीडि़ता ने चीख-पुकार मचाई तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने खदेडक़र बाइक सवारों को पकड़ लिया,

डिजिटल डेस्क सतना। चित्रकूट में महिला के गले से सोने की चेन छीनकर 2 आरोपियों को पब्लिक ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को एक महिला पुरानेखेर से पैदल गुप्त गोदावरी की तरफ जा रही थी, तभी बाइक से दो बदमाश आए, जिनमें पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस दौरान पीडि़ता ने चीख-पुकार मचाई तो आसपास मौजूद ग्रामीणों ने खदेडक़र बाइक सवारों को पकड़ लिया, जिनकी पहचान आदेश निवासी गर्गपुर और सौरभ निवासी बदौसा, जिला बांदा-उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। पब्लिक ने पिटाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया, जिनके खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


Created On :   23 Aug 2026 1:57 PM IST

Tags

Next Story