- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- जैतवारा थाना अंतर्गत नदना गांव के...
Satna News: जैतवारा थाना अंतर्गत नदना गांव के पास लगना नदी में डूबे 2 नाबालिग

डिजिटल डेस्क, सतना। जैतवारा थाना अंतर्गत नदना गांव के पास लगना नदी में नहाते समय दो नाबालिग डूब गए, जिनमें से एक की लाश एसडीईआरएफ की मदद से बरामद कर ली गई, लेकिन दूसरे का अब तक पता नहीं चला है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को शेरगंज के 4-5 लडक़े घूमते-फिरते नदना गांव के पास से निकली लगना नदी के पुल पर पहुंचे और तेज बहाव के बावजूद नहाने के लिए उतर गए। तकरीबन साढ़े 12 बजे अर्श पुत्र मोहम्मद समीर 12 वर्ष और मिराज पुत्र अब्दुल रऊफ 11 वर्ष, निवासी शेरगंज, बहाव में फंसकर बहने लगे।
यह देखकर साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे, तब भागकर घर वालों को सूचित किया तो परिजन समेत मोहल्ले-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए तो डायल 112 के जरिए पुलिस को भी खबर कर दी, लिहाजा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ नदना के लिए रवाना हो गए और जिला मुख्यालय से एसडीईआरएफ को भी बुला लिया।
अंधेरा होने पर रोकी सर्चिंग
लगभग 5 घंटे की तलाश के बाद घटना स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बराटोला के पास अर्श की लाश एसडीईआरएफ के जवानों ने बरामद कर ली, लेकिन मिराज का कुछ पता नहीं चला। अंधेरा हो जाने पर टीम ने सर्चिंग रोक दी गई, अब सोमवार सुबह नए सिरे से नाबालिग की खोज प्रारंभ की जाएगी।
पुलिस ने मृतक का शव कोठी अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया है। इस घटना से जहां मृत नाबालिग के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं लापता लडक़े के घर वाले भी सदमे की हालत में हैं।
Created On :   23 Aug 2026 8:47 PM IST












