Satna news: सलाखों के पीछे पहुंचा पाक्सो एक्ट का आरो

सलाखों के पीछे पहुंचा पाक्सो एक्ट का आरो

डिजिटल न्यूज़ सतना

अमरपाटन पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि पिछले कुछ समय से 16 वर्षीय नाबालिग को स्कूल आते-जाते समय दिलीप पाठक पुत्र सनत कुमार 35 वर्ष, परेशान कर रहा था, मगर डर के कारण उसने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन जब 8 अगस्त को आरोपी दिलीप ने रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, तब पीडि़ता ने परिजनों के सामने आपबीती सुनाई, लिहाजा माता-पिता शनिवार शाम को उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां सब इंस्पेक्टर मोहनी शर्मा ने बयान पर बीएनएस की धारा 74, 75(2) 78, (2), 351(3) और पाक्सा एक्ट की धारा 11/12 के तहत कायमी कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी। इसी बीच रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Created On :   24 Aug 2026 1:42 PM IST

Tags

Next Story