सतना न्यूज: नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोपी बंदी

नाबालिग से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोपी बंदी
आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया

डिजिटल डेस्क सतना। नाबालिग को अश्लील वीडियो भेजने और दिखाने एवं छेड़छाड़ पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी असदउल्ला पुत्र फजरुल रहमान 22 वर्ष, निवासी नजीराबाद, पर 16 वर्षीय नाबालिग से अभद्र हरकत करने और जबरन उसे फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर पीडि़ता का बयान दर्ज करने के साथ प्राथमिक जांच के पश्चात आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पाक्सो एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी के साथ आरोपी असद उल्ला को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Created On :   23 Aug 2026 1:25 PM IST

Tags

Next Story