सतना न्यूज: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया

सतना। मझगवां पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने रविवार शाम को थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी आमिर खान पुत्र नसीर खान 23 वर्ष, निवासी सफी टोला, पर डरा-धमका कर रेप करने का आरोप लगाया था, जिस पर जांच-पड़ताल के बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी के साथ सोमवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।


Created On :   25 Aug 2026 2:41 PM IST

Tags

Next Story