- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- अचानक हाइड्रोलिक खुलने से ऊपर उठ गई...
सतना न्यूज: अचानक हाइड्रोलिक खुलने से ऊपर उठ गई ट्रॉली
डिजिटल डेस्क सतना। मैहर नगर में सोमवार सुबह तब एक बड़ा हादसा टल गया जब देवी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली का हाइड्रोलिक अचानक खुल गया और पलटने का खतरा पैदा हो गया, हालांकि चालक ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण कर लोगों की जान बचा ली। पुलिस ने बताया कि रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के चकदही गांव से दो दर्जन श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर देवी मंदिर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाबा तालाब के पास पहुंचते ही किसी वजह से ट्रॉली का हाइड्रोलिक सिस्टम अचानक खुल गया और ट्रॉली एकदम से ऊपर उठ गई, जिससे उसमें बैठे लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए नीचे कूद गए। गनीमत रही कि ट्रॉली पलटी नहीं, जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई और किसी को गंभीर चोट भी नहीं आई। कुछ देर की अफरा-तफरी के बाद चालक ने हाइड्रोलिक को सुधार लिया और यात्रियों को लेकर मंदिर रवाना हो गया।
Created On :   25 Aug 2026 3:24 PM IST











