सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'

सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल
हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट के जरिए 'अच्छे व्यक्तित्व' के महत्व को समझाया।

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा की मशहूर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपने एक पोस्ट के जरिए 'अच्छे व्यक्तित्व' के महत्व को समझाया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सड़क पर बेफिक्र होकर मस्ती भरे अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, "सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र (स्वभाव) हमेशा के लिए दिल जीत लेता है।"

अभिनेत्री सपना चौधरी की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके पोस्ट को पसंद करने के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं। सपना चौधरी के स्टेज शो में जुटने वाली भीड़ उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उनके शो में लाखों की भीड़ उमड़ती है।

तमाम शोहरत पाने के बावजूद अभिनेत्री इस समय पारिवारिक मतभेद में उलझी हुई हैं। जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक और संगीतकार वीर साहू से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, हाल ही में उनकी शादीशुदा जिंदगी में विवाद सामने आए, जिसके बाद उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है।

बता दें कि हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (यशबीर साहू) के खिलाफ दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी माध्यम से संपर्क करने या उनके कार्यस्थल/घर जाने पर रोक लगा दी है।

सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि वीर साहू ने उनके साथ कई बार मारपीट की। इसके कारण उन्हें अपने दोनों नाबालिग बच्चों को साथ लेकर अपनी ससुराल छोड़नी पड़ी और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 1:34 PM IST

Tags

Next Story