सर्दियों में बढ़ सकती हैं आतंकी घटनाएं, सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट सागर सिंह सलारिया

सर्दियों में बढ़ सकती हैं आतंकी घटनाएं, सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट सागर सिंह सलारिया
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल सागर सिंह सलारिया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आशंका जताई कि सर्दियों का मौसम शुरू होने और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद आतंकी पहाड़ों से घाटी की ओर उतरकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

पठानकोट, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल सागर सिंह सलारिया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आशंका जताई कि सर्दियों का मौसम शुरू होने और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण आतंकी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद आतंकी पहाड़ों से घाटी की ओर उतरकर शहरी और ग्रामीण इलाकों में घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

सागर सिंह सलारिया ने कहा कि सामने आई जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और पहाड़ों में बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में उग्रवादी तत्व घाटी की तरफ नीचे आ सकते हैं और शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाएं पूरी तरह अलर्ट हैं और सुरक्षा बल 24 घंटे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दुनिया में कोई भी चीज शत-प्रतिशत समाप्त नहीं होती, इसलिए कभी-कभी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में प्रशासन और सरकार बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने इसे देश के हित में उठाया गया कदम बताया। सलारिया ने कहा कि पहले कश्मीर को लेकर लंबे समय तक विवाद और तनाव की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आया है। आतंकवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त होने के लिए पाकिस्तान की भूमिका पर भी ध्यान देना होगा। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा, तब तक यह समस्या बनी रह सकती है। इस चुनौती का कोई स्थायी समाधान निकालना जरूरी है और इसके लिए राजनीतिक नेतृत्व को अपनी भूमिका निभानी होगी।

सलारिया ने कहा कि सैनिक होने के नाते उनका काम हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि उनकी चार पीढ़ियां देश की सुरक्षा के काम में लगी रही हैं और उन्हें भरोसा है कि देश सेना के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर बनाना, लोगों के बीच आपसी भाईचारा कायम करना, उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी खुशहाली सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी है। सेना का मुख्य दायित्व देश की रक्षा करना है।

अग्निवीर योजना का जिक्र करते हुए सलारिया ने कहा कि सरकार ने इसमें सुधार किया है, जो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यवस्था में गलती होती है तो उसे सुधारा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि हर फैसले को केवल वोट या चुनाव के नजरिए से नहीं देखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि कई बार देशहित में कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। सुरक्षा बल आतंकवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण कर लेंगे और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। आने वाले समय में स्थिति पर नजर रखनी होगी और सुरक्षा बल छोटी-मोटी घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story