सरकारी जॉब अलर्ट असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर सहित 40 पदों पर भर्ती शुरू, 21 मई तक आवेदन का मौका
तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी) ने केरल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से संविदा के आधार पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) सहित कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सीएमडी ने जिन 40 पदों पर वैकेंसी जारी की है, उनमें असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) के 30 और डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 10 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीएमडी-केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए फार्मेसी में ग्रेजुएशन की डिग्री और डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए कैंडिटेट्स के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा/कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसी के साथ दोनों ही पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर पद के लिए 30 वर्ष और डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, परीक्षा/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 24,000 से 30,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएमडी-केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 May 2026 9:23 PM IST












