सर्वदलीय बैठक बुलाकर आप क्या उपलब्धि हासिल करना चाह रहे हैं प्रियंका चतुर्वेदी

सर्वदलीय बैठक बुलाकर आप क्या उपलब्धि हासिल करना चाह रहे हैं  प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जब से पश्चिम एशिया में तनाव जैसी स्थिति पैदा हुई है, तभी से संसद में यह मांग की जा रही है कि इस पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि पूरी वस्तुस्थिति साफ हो सके। अब इस पूरी स्थिति को तीन हफ्ते बीतने के बाद प्रधानमंत्री सामने आते हैं। लेकिन, अफसोस की बात है कि इस पूरे मामले में विपक्ष का रुख जानने की कोशिश नहीं की जाती है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री से लेकर अन्य मंत्रियों ने इस पूरे मामले में बयान देकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। इसके बाद वो चले गए। यह स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आप इस तरह से अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते हैं। अब आप इस पूरे मामले में तीन हफ्ते के घटनाक्रम के बाद सर्वदलीय बैठक आहूत करके क्या उपलब्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पूरे मामले में आपको अपनी पूरी वस्तुस्थिति साफ करनी चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्यों इस पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती है? आखिर क्यों इस पूरे मुद्दे को लेकर बुलाई गई चर्चा में विपक्ष को हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है?

शिवसेना (यूबीटी) की नेता ने कहा कि जनता आखिर हमें चुनकर क्यों भेजती है? जाहिर सी बात है कि जनता हमें चुनकर इसलिए भेजती है, ताकि हम उनसे जुड़े मुद्दे को संसद में उठा सकें और उन्हें यह पता लग सके कि हम जनता के मुद्दे को लेकर कितनी संवेदनशील मुद्रा में हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह अफसोस की बात है कि सरकार हमेशा से ही लोगों को भटकाने का प्रयास करती है। लेकिन, अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्हें यह समझना होगा कि जनता ने हमें उनके मुद्दे को उठाने के लिए संसद में भेजा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story