मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मंगल पांडेय ने दी बधाई, बोलें, 'प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया'

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मंगल पांडेय ने दी बधाई, बोलें, प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया
भाजपा नेता मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

पटना, 10 जून ( आईएएनएस)। भाजपा नेता मंगल पांडेय ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

मंगल पांडेय ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं। इन 12 सालों में उन्होंने जनता के हितों के लिए काम किया और आगे भी करते रहेंगे। वो लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने एक तरह से यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014, 2019 और 2024 का चुनाव जीतकर जनता के हितों के लिए काम किया। वो आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करते रहेंगे, हमें पूरा विश्वास है। आज हम मंदिर में गए और भगवान से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री मोदी स्वस्थ रहें, ताकि वह इसी तरह से जनता की सेवा करते रहें। उधर, अगर हम प्रधानमंत्री के 12 सालों के कार्यकाल की बात करें तो इसे विकास का काल कहा जा सकता है। इन सालों के दौरान उन्होंने हमेशा ही विकास को ही प्राथमिकता दी। उनके विकास का यह सिलसिला यूं ही आगे चलता रहेगा।

इसके अलावा, उन्होंने टीएमसी में मचे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक दिन ऐसा होना ही था। उनके पाप का घड़ा फूटने के बाद इस तरह की स्थिति पैदा हुई है। अब नौबत ऐसी आ चुकी है कि ये लोग फर्जी हस्ताक्षर तक करवा रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में इस पूरे मामले में क्या ही टिप्पणी करें।

साथ ही, उन्होंने ममता बनर्जी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से इतने लंबे समय तक निरंकुश व्यवस्था अपनाकर रखी थी, यह उसी का नतीजा है कि आज की तारीख में उनके खिलाफ विद्रोही माहौल बना हुआ है। यहां तक उनके विधायक भी उनका साथ छोड़ चुके हैं। अब स्थिति ऐसी बन चुकी है कि ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें सामने आकर यह साफ कर देना चाहिए कि टीएमसी मेरे से चलने वाला नहीं है।

वहीं, मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गलती से ही सही, दो बार उन्हें बिहार की सेवा करने का मौका मिला, लेकिन अब उन्होंने इस मौके को गंवा दिया। अब ये लोग लगातार हमारी कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं, जिन घरों में सत्ता का सिंहासन इतने सालों तक विराजमान रहा। यही लोग अब हम पर सवाल उठा रहे हैं। नीतीश कुमार ने सत्ता की कमान संभालने के बाद लगातार विकास से संबंधित काम किए और अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लगातार राज्य में विकास के कार्य हो रहे हैं, तो इन लोगों को जलन मच रही है। यह जलन मच स्वाभाविक है। अभी तेजस्वी यादव की नेता विपक्ष की कुर्सी बची हुई है, लेकिन ऐसी ही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में यह कुर्सी भी नहीं बच पाएगी। अभी वो दहाई के अंक में सिमटे हुए हैं। अगर उन्होंने खुद को नहीं सुधारा तो इकाई के अंक पर आकर सिमट जाएंगे।

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास नहीं करती है। इतिहास इस बात का खुद गवाह है कि कैसे कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस नहस करने का काम किया है। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jun 2026 9:32 PM IST

Tags

Next Story