'सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', अखिलेश के कमीशनखोरी वाले बयान पर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार

सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, अखिलेश के कमीशनखोरी वाले बयान पर मंत्री अनिल राजभर का पलटवार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कमीशनखोरी वाले बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी हुई समाजवादी पार्टी की सरकारें और उसको चलाने वाले लोग आज भ्रष्टाचार पर बात कर रहे हैं।

लखनऊ, 13 सितंबर (आईएएनएस)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कमीशनखोरी वाले बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी हुई समाजवादी पार्टी की सरकारें और उसको चलाने वाले लोग आज भ्रष्टाचार पर बात कर रहे हैं।

अखिलेश यादव पर अनिल राजभर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "ये तो वही कहावत हुई कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। भ्रष्टाचार के आकंठ तक डूबी हुई समाजवादी पार्टी की सरकारें और उसको चलाने वाले लोग आज भ्रष्टाचार पर बात कर रहे हैं। ये कुछ नहीं है, विकास पर कोई मुद्दा और कोई बात उनके पास नहीं है। तो बेवजह की बेतुकी बात करना समाजवादी पार्टी के मुखिया की आदत बनती जा रही है। अब चार महीने का चुनाव रह गया है, जनता उनको जवाब देगी।"

चंद्रशेखर की ओर से आकाश आनंद को पार्टी में शामिल कराने की पेशकश और बसपा सुप्रीमो मायावती पर सपा सांसद डिंपल यादव के पीडीए वाले बयान पर राजभर ने कहा, "किसी पार्टी के अंदरूनी मामले में किसी को भी हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। मायावती अपनी पार्टी की मुखिया हैं। पार्टी को चलाने की उनकी जिम्मेदारी है। अपने तरीके से वे फैसले ले रही हैं। हम लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। पार्टी के अंदरूनी मामलों में किसी को भी टिप्पणी करने से बचना चाहिए।"

17 सितंबर से शुरू होने वाली बाइक यात्रा पर उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इन 25 वर्षों में उन्होंने मां भारती की जिस तरह सेवा की है, उसका हम स्वागत करते हैं। पार्टी ने कार्यक्रम तय किए हैं। सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा और यह एक महीने चलेगा। विशेष तौर पर नौजवानों के लिए कार्यक्रम बनाया गया है, जो मोटरसाइकिलों के जरिए लोगों को जागरुक और चौपाल करते हुए यात्रा करेंगे।"

उन्होंने कहा कि बाइक यात्रा में एक जत्था प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से निकलेगा और दूसरा जत्था गुजरात से निकलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Sept 2026 1:21 PM IST

Tags

Next Story