सीमा हैदर के बेटे का हिंदू रीति से नामकरण, 'भारत' रखा गया नवजात शिशु का नाम

सीमा हैदर के बेटे का हिंदू रीति से नामकरण, भारत रखा गया नवजात शिशु का नाम
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा के घर खुशखबरी आने के बाद गुरुवार को उनके नवजात बेटे का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार नामकरण कराया गया। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं और सामाजिक स्वीकृति की झलक देखने को मिली।

नोएडा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उसके पति सचिन मीणा के घर खुशखबरी आने के बाद गुरुवार को उनके नवजात बेटे का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार नामकरण कराया गया। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं और सामाजिक स्वीकृति की झलक देखने को मिली।

इस दौरान समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में सीमा हैदर ने बताया कि उनके बेटे का नामकरण समारोह पारंपरिक हिंदू विधि से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कल (गुरुवार) रात माता के जागरण का आयोजन किया गया था और आज नामकरण संस्कार किया गया। हिंदू परंपरा में बेटे के जन्म के बाद यह एक महत्वपूर्ण संस्कार होता है। मैं खुद को बहुत खुश और धन्य महसूस कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू धर्म की खूबसूरती इसकी परंपराओं और छोटे-छोटे त्योहारों में है, जो आपसी प्रेम और अपनापन बढ़ाते हैं।

सीमा ने यह भी कहा कि उनके बेटे के लिए 'भारत' से सुंदर नाम और कोई नहीं हो सकता था। उन्होंने भारत के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा देश की उन्नति और जीत की कामना करती हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि आसपास के लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं और उन्हें अपनी बहू की तरह स्वीकार करते हैं।

वहीं, उनके वकील और मुंहबोले भाई एपी सिंह ने आईएएनएस को बताया कि नवजात शिशु का नामकरण संस्कार पूरी तरह से सनातन धर्म की परंपराओं के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि माता दुर्गा के जागरण के दौरान पुजारी द्वारा सुझाए गए नामों में से 'भारत' नाम को चुना गया, जिसे सबसे उपयुक्त माना गया। उन्होंने आगे कहा कि सीमा हैदर को भारत में रहते हुए अब चार साल हो चुके हैं और इस दौरान देश के करोड़ों लोगों ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह भारतीय संस्कृति और परंपराओं की गहराई को दर्शाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story