सीनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप पहले दिन ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत इन टीमों ने दर्ज की जीत

सीनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप पहले दिन ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत इन टीमों ने दर्ज की जीत
16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत शनिवार को झांसी में हुई। चैंपियनशिप के पहले दिन हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और हॉकी जम्मू-कश्मीर ने आसानी से जीत हासिल की, जबकि अरुणाचल और राजस्थान ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

झांसी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत शनिवार को झांसी में हुई। चैंपियनशिप के पहले दिन हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और हॉकी जम्मू-कश्मीर ने आसानी से जीत हासिल की, जबकि अरुणाचल और राजस्थान ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

'पूल ए' में, ओडिशा ने हॉकी उत्तराखंड को 18-1 से रौंदकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। आर्यन जेस और सुदीप चिरमाको ने चार-चार गोल दागे; जेस ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में गोल किए। आकाश सोरेंग, अजय एक्का, अनमोल एक्का और दीपक मिंज ने दो-दो गोल दागे। वहीं, रोहित कुल्लू, रितिक लाकड़ा और प्रशांत बारला ने भी गोल किए। दूसरी तरफ, विशाल कुमार 34वें मिनट में उत्तराखंड के लिए एकमात्र गोल कर सके।

इसी पूल में, छत्तीसगढ़ ने असम को 8-0 से शिकस्त दी। विष्णु यादव ने चौथे मिनट में खाता खोला। संदीप कुमार (27', 40'), तरुण यादव (32', 46') और सोनू निषाद (57', 60') ने दो-दो गोल दागे। इनके अलावा करण कुमार साहू ने भी एक गोल किया। असम की तरफ से कोई गोल करने में सफल नहीं हो सका।

'पूल बी' में, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी ने नागेंद्र कुमार (5', 36') और कुशल बोपैया (11') के जरिए शुरुआती बढ़त बनाई। सुनील यादव (31') और मो. इदरीस (48') ने बढ़त को और बढ़ाया। 5-1 की इस जीत में हरि रामा (26') ने गोवा के लिए एकमात्र गोल किया। अरुणाचल के लिए जय प्रकाश पटेल (20'), प्रेमदयाल गिरी (33'), उज्ज्वल (35') और पाचा थारुण कुमार (36') ने गोल किए, जबकि अभिनव सिंह (55') ने भी गोल किया। तेलंगाना के लिए मोहम्मद अफ्फान खान (6') और आर अयप्पा (41') ने गोल किए, लेकिन टीम 4-2 से हार गई।

डिविजन 'सी' में, पूल बी के एक मैच में आंध्र प्रदेश ने गुजरात को 8-0 से हराया। इस मैच में हेमंत कुमार डोडियम सुब्रमण्यम ने हैट्रिक (26', 39', 49') लगाई। नदीमिंती अखिल (43', 46'), मट्टा साई कुमार (15'), लेक्काला हितेश राव (31'), मंचला भानुप्रकाश रेड्डी (41') और शेख मोहम्मद रफी (28') ने भी गोल किए।

'पूल बी' के एक अन्य मैच में हॉकी राजस्थान ने बिहार (बीएसएसए) को 3-2 से हराया। राजस्थान ने कड़े मुकाबले में बिहार की जोश से भरी टीम को मात दी। अंकित रावत (32') और अनुराग सुथार (48') के गोल के बाद कप्तान मनीष चौधरी ने आखिर में दो गोल (52', 58') किए। बिहार के लिए जॉनी कुमार (34') और मोहम्मद सिद्दीक (54') ने गोल किए।

'पूल ए' के एक मैच में हॉकी जम्मू-कश्मीर ने हॉकी हिमाचल को 6-3 से हराया। यह दिन का सबसे ज्यादा गोल वाला मुकाबला था। जम्मू-कश्मीर के लिए गगनदीप सिंह ने हैट्रिक (11', 30', 30') लगाई, जबकि कप्तान करनजीत सिंह (43', 52'), किरणदीप सिंह (51') और मनप्रीत सिंह (37') ने भी गोल किए। हिमाचल के लिए पीयूष (4', 46'), राज (30') और हरदीप सिंह (54') ने गोल किए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Oct 2026 10:00 PM IST

Tags

Next Story