शहाबुद्दीन रजवी की सुवेंदु सरकार से अपील, बंगाल में किसी भी समुदाय के साथ न हो भेदभाव

शहाबुद्दीन रजवी की सुवेंदु सरकार से अपील, बंगाल में किसी भी समुदाय के साथ न हो भेदभाव
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में एक बड़ा पॉलिटिकल डेवलपमेंट हुआ है।

बरेली, 9 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के नेशनल प्रेसिडेंट मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में एक बड़ा पॉलिटिकल डेवलपमेंट हुआ है।

उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब, एक संवैधानिक पद पर होने के नाते उनके पास बड़ी जिम्मेदारियां हैं और उनसे उम्मीद है कि वे सभी के सपोर्ट से सरकार को चलाएंगे।

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठने के बाद किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव या पक्षपात नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी ने नारा दिया 'सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास,' ये उनको मूल मंत्र के तौर पर रखना होगा। उन्होंने कहा कि जिसने वोट दिया और जिसने वोट नहीं दिया, वे सबके मुख्यमंत्री हैं।

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि बांग्लादेश में कुछ कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों ने बंगाल के चुनाव को लेकर और ममता बनर्जी को लेकर बातें कही हैं। वो सारी बातें कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों की हैं। बंगाल के मुसलमानों को इन बातों पर कोई भी ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन कट्टरपंथियों को चुनौती देना चाहता हूं कि वो हरगिज ऐसी हिमाकत न करें। हम मुंहतोड़ जवाब भी देना जानते हैं।

शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि भारत के अंदरूनी मामले में दखलअंदाजी की कोशिश न करें। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लोकतांत्रिक देश में हर वर्ष कहीं न कहीं चुनाव होते रहते हैं। कोई जीतता है, कोई हारता है लेकिन बंगाल के मामले में बांग्लादेश का हस्तक्षेप कतई बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन के सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह बहुत अजीब बात है। आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है और इस मौके पर भाजपा भी शपथ ले रही है। भाजपा ही वो पार्टी है जिसने रवींद्रनाथ टैगोर का सबसे ज्यादा अपमान किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 10:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story