शनि जयंती पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देश में शांति और खुशहाली की प्रार्थना

शनि जयंती पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देश में शांति और खुशहाली की प्रार्थना
शनि जयंती के मौके पर शनिवार को देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भगवान शनिदेव से देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। नेताओं ने कहा कि शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली आए और लोग सत्य व धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ें।

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। शनि जयंती के मौके पर शनिवार को देश के कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने भगवान शनिदेव से देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। नेताओं ने कहा कि शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली आए और लोग सत्य व धर्म के रास्ते पर आगे बढ़ें।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः भगवान श्री शनिदेव जी महाराज की कृपा समस्त जनों पर सदैव बनी रहें। शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय एवं कर्मफल के देवता, सूर्यपुत्र भगवान श्री शनि देव जी के प्राकट्योत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री शनि देव की कृपा सब पर बनी रहे, सबके जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की अनवरत वर्षा होती रहे, यही कामना है। जय शनि देव!"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः प्रदेश वासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। न्याय एवं कर्मफल के देवता, भगवान शनिदेव की कृपा से सभी को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता की प्राप्ति हो, यही मंगलकामना है।"

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः॥ भगवान श्री शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं। शनि महाराज आप सभी के जीवन से समस्त अंधकार दूर कर सुख, समृद्धि और खुशहाली दें। सबके लिए न्याय और सद्मार्ग का पथ प्रशस्त करें, यही प्रार्थना है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः समस्त प्रदेशवासियों को पावन शनि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! न्याय के देवता भगवान शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रत्येक घर में खुशहाली बनी रहे।"

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय के देवता भगवान श्री शनिदेव जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शनिदेव जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। भगवान से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों को सत्य, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।"

दिल्ली सरकार के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "ॐ शं शनैश्चराय नमः न्याय, अनुशासन और कर्मफल के देवता भगवान शनि देव जी की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शनिदेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति का वास हो। जय शनिदेव!"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 May 2026 9:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story