शानथो में सीएमजी के सांस्कृतिक उत्पादों की दुकान खुली

शानथो में सीएमजी के सांस्कृतिक उत्पादों की दुकान खुली
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की सांस्कृतिक व रचनात्मक परियोजना और शानथो संस्कृति व पर्यटन के एकीकरण में नई उपलब्धियों का विमोचन यानी सीएमजी के सांस्कृतिक उत्पादों की शानथो दुकान का उद्घाटन समारोह 29 जून को क्वांगतोंग प्रांत के शानथो शहर में आयोजित हुआ।

बीजिंग, 30 जून (आईएएनएस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की सांस्कृतिक व रचनात्मक परियोजना और शानथो संस्कृति व पर्यटन के एकीकरण में नई उपलब्धियों का विमोचन यानी सीएमजी के सांस्कृतिक उत्पादों की शानथो दुकान का उद्घाटन समारोह 29 जून को क्वांगतोंग प्रांत के शानथो शहर में आयोजित हुआ।

बताया जाता है कि यह क्वांगतोंग प्रांत में सीएमजी के सांस्कृतिक उत्पादों की पहली दुकान है और अब तक चीन में सीएमजी की सबसे बड़ी दुकान है। इस दुकान का क्षेत्रफल करीब 1,200 वर्ग मीटर है, जहां सीएमजी के लगभग 200 सांस्कृतिक उत्पाद प्रदर्शित होते हैं। उद्घाटन समारोह में सीएमजी और शानथो के सह-ब्रांडेड उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया। इससे शानथो की विशेष संस्कृति दिखाई गई।

उद्घाटन समारोह के बाद दुकान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दर्शकों ने सीएमजी के सांस्कृतिक उत्पादों के डिजाइन की अवधारणा व सांस्कृतिक अर्थ सुनाया और गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासत व कॉफी की सराहना की। दर्शकों ने और करीब से स्थानीय संस्कृति का आकर्षण महसूस किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Jun 2026 9:37 PM IST

Tags

Next Story