शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन में पेइहाई शिपयार्ड में एक कार्गो जहाज के अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया

शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन में पेइहाई शिपयार्ड में एक कार्गो जहाज के अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया
पूर्वी चीन के शानतुंग प्रांत के छिंगताओ शहर के पेइहाई शिपयार्ड में गुरुवार की सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर ठहरे हुए एक विदेशी कार्गो जहाज में मरम्मत के दौरान आग लग गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनहानि हुई।

बीजिंग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के शानतुंग प्रांत के छिंगताओ शहर के पेइहाई शिपयार्ड में गुरुवार की सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर ठहरे हुए एक विदेशी कार्गो जहाज में मरम्मत के दौरान आग लग गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनहानि हुई।

घटना के बाद शी चिनफिंग ने अहम निर्देश देकर समय पर लापता लोगों की खोज करने, आपदा के बाद सांत्वना देने आदि कार्य का समुचित इंतजाम करने और यथाशीघ्र ही घटना के कारण का पता लगाकर कानून के मुताबिक घटना के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की मांग की।

उन्होंने बल दिया कि विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को इस घटना से सबक लेकर विभिन्न किस्मों के अग्निकांड खतरे की जांच कर रोकथाम की कार्रवाई बारीकी से लागू कर बड़ी घटना को समय रहते टालकर जनता के जान-माल की सुरक्षा करनी है।

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने भी इस घटना पर निर्देश दिया। अब विभिन्न बचाव व राहत कार्य चल रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 10:55 PM IST

Tags

Next Story