शी चिनफिंग ने पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय कार्य पर अहम निर्देश दिया

शी चिनफिंग ने पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय कार्य पर अहम निर्देश दिया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में सामान्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय कार्य को बखूबी अंजाम देने पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी इलाके और पश्चिमी इलाके के समन्वय कार्य ने पिछले 30 साल में गरीबी उन्मूलन, क्षेत्रीय समन्वित विकास आदि पहलुओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने सीपीसी का राजनीतिक लाभ और समाजवादी व्यवस्था की श्रेष्ठता दर्शाई।

बीजिंग, 18 जून (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में सामान्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय कार्य को बखूबी अंजाम देने पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी इलाके और पश्चिमी इलाके के समन्वय कार्य ने पिछले 30 साल में गरीबी उन्मूलन, क्षेत्रीय समन्वित विकास आदि पहलुओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसने सीपीसी का राजनीतिक लाभ और समाजवादी व्यवस्था की श्रेष्ठता दर्शाई।

शी ने बल दिया कि वर्तमान वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआती साल है और नियमित मदद नीति के कार्यांवयन का पहला साल है। हमें समन्वय तंत्र और मजबूत बनाकर ताल-मेल के तरीके का समायोजन करना, समन्वय के क्षेत्रों का विस्तार करना, पूर्वी इलाकों और पश्चिमी इलाकों के बीच पास्परिक अनुपूर्ति, आदान-प्रदान और तकनीकों तथा कार्यशैली पर पारस्परिक सीख बढ़ानी चाहिए ताकि पारस्परिक लाभ और समान विकास पूरा किया जाए।

विभिन्न स्तरों की सीपीसी समितियों और सरकारों को नियमित मदद की जिम्मेदारी उठाकर बड़े पैमाने वाली गरीबी के फिर पैदा न होने की निचली रेखा की दृढ़ता से सुरक्षा करनी चाहिए, चौतरफा तौर पर ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाना, निरंतर क्षेत्रीय विकास का समन्वय मजबूत करना और समग्र जनता की समान समृद्धि में ठोस कदम उठाना चाहिए।

पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय पर राष्ट्रीय कार्य बैठक 17 जून को पश्चिमी चीन के इन छ्वांग शहर में आयोजित हुई। इस बैठक में शी चिनफिंग के इस अहम निर्देश को सुनाया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 10:24 PM IST

Tags

Next Story