शीतला सप्तमी पर विजय और अभिजित मुहूर्त का संयोग, देखें मंगलवार का पंचांग

शीतला सप्तमी पर विजय और अभिजित मुहूर्त का संयोग, देखें मंगलवार का पंचांग
सनातन धर्म में पंचांग दिन की शुरुआत के साथ ही नए या शुभ कार्यों के विचार के लिए भी विशेष महत्व रखता है। 10 मार्च के पंचांग के अनुसार, मंगलवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसे शीतला सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग दिन की शुरुआत के साथ ही नए या शुभ कार्यों के विचार के लिए भी विशेष महत्व रखता है। 10 मार्च के पंचांग के अनुसार, मंगलवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसे शीतला सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

यह पर्व मुख्य रूप से देवी शीतला को समर्पित है, जिन्हें खसरा, चेचक जैसे संक्रामक रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। गुजरात के साथ ही देश के कई हिस्सों में इस पर्व को 'शीतला सातम' या 'शीतला सप्तमी' के नाम से श्रद्धा से मनाया जाता है। लोग देवी का आशीर्वाद लेकर अपने परिवार की स्वास्थ्य रक्षा की कामना करते हैं। इस दिन की सबसे खास परंपरा यह है कि घर में ताजा भोजन नहीं पकाया जाता। पूरा दिन ठंडा (शीतल) और एक दिन पहले का बना हुआ बासी भोजन ही ग्रहण किया जाता है।

शीतला सातम की यह अवधारणा उत्तर भारत में मनाए जाने वाले 'बासोड़ा' और 'शीतला अष्टमी' से काफी मिलती-जुलती है। इन पर्वों में भी बासी भोजन का महत्व होता है और देवी से रोगों से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है।

10 मार्च को सूर्योदय 6 बजकर 37 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 26 मिनट पर होगा। कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। वहीं, नक्षत्र अनुराधा शाम 7 बजकर 5 मिनट तक उसके बाद ज्येष्ठा है। योग हर्षण सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक है और करण विष्टि दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 59 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक है।

वहीं, अशुभ समय में राहुकाल दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक, यमगंड सुबह 9 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक, गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 2 बजकर तक रहेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 March 2026 9:18 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story