शीत्सांग के नगारी क्षेत्र में स्थित गेरजे काउंटी में याक उद्योग को मिल रही नई रफ्तार
बीजिंग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हाल के वर्षों में चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नगारी क्षेत्र ने पशुधन उद्योग के विकास को काफी महत्व दिया है। नगारी क्षेत्रीय सीपीसी कमेटी और गेरजे काउंटी की सीपीसी कमेटी की मंजूरी के बाद, गेरजे काउंटी में याक प्रजनन फार्म की स्थापना की गई है।
बताया जाता है कि नगारी क्षेत्र में जंगली खून वाले याक यानी जंगली याक और पालतू याक की संकर नस्ल, मुख्य रूप से गेरजे काउंटी में पाए जाते हैं।
हाल के वर्षों में यहां जंगली खून वाले याकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2025 के अंत तक, पूरे काउंटी में जंगली खून वाले याकों की कुल संख्या 5,271 थी।
इनमें से 535 याकों को गेरजे काउंटी के याक प्रजनन फार्म में रखा गया था। वहीं, 2025 में इस फार्म में 42 बछड़ों का जन्म हुआ, जो अच्छी तरह बढ़ रहे हैं और उनका विकास भी बेहतर तरीके से हो रहा है। आगे, गेरजे काउंटी नई किस्मों के विकास के लिए शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की कृषि विज्ञान अकादमी के विशेषज्ञों के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग जारी रखेगी।
इसके तहत गेरजे के जंगली खून वाले याकों के आनुवंशिक और जर्मप्लाज्म संसाधनों का अध्ययन किया जाएगा और नई किस्में विकसित की जाएंगी। इससे याक उद्योग की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
साथ ही, गेरजे काउंटी जर्मप्लाज्म संसाधनों की रक्षा करने और जंगली खून वाले याकों की संख्या बढ़ाने के लिए नीतिगत और वित्तीय सहायता हासिल करने के प्रयास भी जारी रखेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 Aug 2026 10:42 PM IST












