शीत्सांग में लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग प्रतिभा प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत

शीत्सांग में लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग प्रतिभा प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत
हाल ही में दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में ‘फंगखांग लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग प्रतिभा प्रशिक्षण केंद्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

बीजिंग, 15 जून (आईएएनएस)। हाल ही में दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में ‘फंगखांग लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग प्रतिभा प्रशिक्षण केंद्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

इस केंद्र की स्थापना ऐसे पेशेवरों को तैयार करने के लिए की गई है, जो लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग के क्षेत्र में तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी रखते हों।

केंद्र में प्रशिक्षण स्थल, उड़ान सहायता और परिचालन प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां मुख्य रूप से ड्रोन संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उद्योग आधारित अनुप्रयोग प्रशिक्षण, आपातकालीन तैयारी अभ्यास और लो-ऑल्टीट्यूड अनुप्रयोगों से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा।

यह पहल शीत्सांग नागरिक उड्डयन जनरल एविएशन कंपनी द्वारा क्षेत्र में लो-ऑल्टीट्यूड अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। साथ ही, इसका उद्देश्य ड्रोन संचालन प्रशिक्षण को मजबूत करना और संबंधित क्षेत्रों में तकनीकी क्षमता का विकास करना भी है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि वे शीत्सांग के स्थानीय संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए विभिन्न भागीदारों के साथ मिलकर पठार पर लो-ऑल्टीट्यूड आर्थिक क्षेत्र के विकास पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतिभा विकास, व्यावहारिक अनुप्रयोग और औद्योगिक विस्तार को एक साथ जोड़कर शीत्सांग के लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग को उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Jun 2026 11:01 PM IST

Tags

Next Story