किशोरी पेडनेकर ने बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन की बस दुर्घटना पर दुख जताया

किशोरी पेडनेकर ने बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन की बस दुर्घटना पर दुख जताया
शिवसेना (यूबीटी) की नेता किशोरी पेडनेकर ने बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन से जुड़े बस एक्सीडेंट पर चिंता जाहिर की। साथ ही, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के नेता सुनील प्रभु के उस पत्र पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सभी बसों पर ब्लैक बॉक्स लगाने की मांग की।

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) की नेता किशोरी पेडनेकर ने बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन से जुड़े बस एक्सीडेंट पर चिंता जाहिर की। साथ ही, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के नेता सुनील प्रभु के उस पत्र पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सभी बसों पर ब्लैक बॉक्स लगाने की मांग की।

किशोर पेडनेकर के मुताबिक, सुनील प्रभु ने यह पत्र सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के मकसद से लिखा है। इस पत्र का मुख्य मकसद सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। इसी को देखते हुए ब्लैक बॉक्स लगाने की मांग बसों में की गई है। इस पर आगामी दिनों में विचार किया जाएगा। इसके इतर, एआई पर आधारित इलेक्ट्रिक बसों को भी शुरू करने की मांग की गई है, ताकि स्थिति को आगामी दिनों में जटिल होने से रोका जाए। आगामी दिनों में विस्तारपूर्वक सभी बिंदुओं पर चर्चा करके एक सार्थक नतीजे पर पहुंचने की कोशिश होगी।

इसके अलावा, उन्होंने सेजल पवार के प्रकरण पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सेजल पवार एक नादान लड़की है। उसने जो गलती की है, उसे माफी नहीं किया जा सकता है। निश्चित तौर पर उसे इसकी सजा मिलनी चाहिए। उसकी गलती बर्दाश्त से बाहर है। उसे इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन हमें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसकी उम्र कम है, वह नासमझ लड़की है। उसके बाद अभी पूरा भविष्य है। वह अभी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। उसके माता-पिता के भी कुछ सपने हैं, लेकिन इन सभी चीजों की वजह से उसकी गलती को नहीं छुपाया जा सकता है। हमने यह कहा कि उसका ट्रांसफर किया जाए। हम नहीं चाहते हैं कि उसकी पढ़ाई प्रभावित हो।

शिवसेना (यूबीटी) की नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि प्रणित मोरे एक कॉमेडियन हैं, जो स्टैंड-अप कॉमेडी करते हैं। उनके शो में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल होते हैं, जो अपनी जिंदगी में खुलकर हंस नहीं पाते हैं, तो ऐसे में उनके शो में ये लोग शामिल होते हैं। उसी के शो में सेजल पवार ने इस तरह की टिप्पणी की है। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि लोग हंसने के लिए पैसे दे रहे हैं। सेजल पवार ने अस्पताल के बारे में चार बार विवादित टिप्पणी की है। अभी उसे ट्रोल किया जा रहा है। हमें भी उस पर गुस्सा है कि आखिर आप शव के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, चाहे वह महिला का शव हो या पुरुष का।

उधर, जैन धर्म की सफेद पट्टी को लेकर विवाद हो रहा है। इस पर शिवसेना (यूबीटी) की नेता ने प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, पहले हमें ये देखना होगा कि विवाद कौन बढ़ा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 8:13 PM IST

Tags

Next Story