शोरिफुल इस्लाम फिट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने को तैयार

शोरिफुल इस्लाम फिट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने को तैयार
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतना चाहते हैं और इस वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए हमेशा तैयार हैं।

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीतना चाहते हैं और इस वजह से प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए हमेशा तैयार हैं।

शोरिफुल इस्लाम हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। बांग्लादेश ने यह टेस्ट 9 विकेट से जीता था।

द डेली स्टार के हवाले से, शोरिफुल ने बुधवार को मैके में मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं हमेशा तैयार रहता हूं। देखते हैं मेरी किस्मत में क्या है। उम्मीद है कि मैं मैच खेल पाऊंगा।"

शोरिफुल को बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान चोट लग गई थी। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया। पहले टेस्ट के लिए वह फिट नहीं थे। दूसरे मैच के लिए उन्हें फिट घोषित किया गया है।

बांग्लादेश को डार्विन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत के समय टीम के साथ मौजूद शोरिफुल ने कहा कि वह अपने टीम के साथियों के साथ यह पल साझा करके बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, "मैं ऐसी जीत का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। कम से कम मैं तस्वीरों में तो आ गया (हंसते हुए), भले ही मैं टीम में नहीं था। यह बहुत अच्छा लग रहा है।"

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा खेल रहे खिलाड़ियों के लिए प्रार्थना करता था कि वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें और हम जीतें। जब हमने मैच जीता, तो मैं बांग्लादेश में किसी और से ज्यादा खुश था।"

बांग्लादेश के पेस अटैक ने डार्विन की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसमें हसन महमूद ने मैच में नौ विकेट लिए। मेहमान टीम के तेज गेंदबाजों ने पहली पारी में सभी 10 ऑस्ट्रेलियाई विकेट लिए।

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 अगस्त से शुरू होने वाला है। सीरीज जीतने के लिए बांग्लादेश को जीत या फिर मैच ड्रा कराना होगा। देखना होगा कि इस अहम मैच में शोरिफुल को मौका मिलता है, या नहीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Aug 2026 2:22 PM IST

Tags

Next Story