श्योंगआन में भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन आयोजित

श्योंगआन में भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन आयोजित
‘नई गुणवत्ता का नेतृत्व, भविष्य आ चुका है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया प्रतिमान साझा रूप से बनाना’ विषय पर 2026 भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन मंगलवार को उत्तरी चीन के हपेई प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीति, व्यापार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि एकत्र हुए और भविष्य के उद्योगों की नई प्रवृत्तियों तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नई रूपरेखा पर चर्चा की।

बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। ‘नई गुणवत्ता का नेतृत्व, भविष्य आ चुका है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास का नया प्रतिमान साझा रूप से बनाना’ विषय पर 2026 भविष्य उद्योग नवाचार एवं विकास सम्मेलन मंगलवार को उत्तरी चीन के हपेई प्रांत के श्योंगआन न्यू एरिया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीति, व्यापार और शिक्षा जगत के प्रतिनिधि एकत्र हुए और भविष्य के उद्योगों की नई प्रवृत्तियों तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नई रूपरेखा पर चर्चा की।

सम्मेलन में चीनी राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस विशेषज्ञ समिति के निदेशक वांग छिनमिन ने कहा कि भविष्य के उद्योगों का विकास नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के निर्माण और आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन विचारों पर सहमति बनाने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने और नवाचारी विचारों को वास्तविक उत्पादक शक्तियों में बदलने में मदद करेगा।

वहीं, हपेई प्रांत के राज्यपाल वांग चेंगफू ने कहा कि हपेई प्रांत विकास के अवसरों का लाभ उठाते हुए अनुप्रयोग के नए परिदृश्यों का विस्तार कर रहा है और ‘एआई+’ कार्य योजना जैसी नीतियों को लागू कर रहा है। इससे भविष्य के उद्योगों में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है। ‘15वीं पंचवर्षीय योजना’ (2026-2030) के तहत हपेई एयरोस्पेस सूचना एवं उपग्रह इंटरनेट, एआई और नई सामग्री जैसे उद्योगों के समन्वित विकास को मजबूत करेगा। इसके साथ ही, प्रांत नवाचार मंचों का निर्माण करेगा और नवाचार संसाधनों को उद्यमों की ओर आकर्षित करेगा।

इसी क्रम में, शिन्हुआ समाचार एजेंसी के महासंपादक ल्य्वी यानसोंग ने कहा कि श्योंगआन न्यू एरिया में तकनीकी नवाचार के जरिए भविष्य के उद्योगों को गति देने की शक्तिशाली लहर महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिन्हुआ अपने वैश्विक नेटवर्क, सूचना संग्रह, प्रसार और पहुंच का लाभ उठाकर भविष्य के उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के साथ-साथ बेहतर सूचना सेवाएं भी उपलब्ध कराएगा।

सम्मेलन के दौरान ‘भविष्य उद्योग विकास पहल (2026)’, ‘भविष्य उद्योग वैश्विक अनुभूति दिशासूचक सूचकांक (2026)’ और ‘भविष्य उद्योग विकास अवलोकन (2026)’ समेत तीन महत्वपूर्ण नवाचारी परिणाम जारी किए गए।

बता दें कि इस सम्मेलन का आयोजन शिन्हुआ डॉट कॉम कंपनी लिमिटेड ने किया, जबकि शिन्हुआ डॉट कॉम की हपेई शाखा और शिन्हुआ डॉट कॉम लो-ऑल्टीट्यूड इकोनॉमी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी की। उद्घाटन समारोह के बाद वाणिज्यिक अंतरिक्ष उद्योग पारिस्थितिकी, डिजिटल इंटेलिजेंस अर्थव्यवस्था एवं एआई नवाचार, नई सामग्री और हरित ऊर्जा विकास, वित्तीय प्रौद्योगिकी के जरिए भविष्य के उद्योगों का सशक्तिकरण तथा संस्कृति, पर्यटन, खेल, व्यापार और प्रदर्शनी के एकीकृत नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श सत्र भी आयोजित किए गए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2026 8:56 PM IST

Tags

Next Story