शी चिनफिंग ने समावेशी और बुनियादी जनजीवन निर्माण की मजबूती पर बल दिया

शी चिनफिंग ने समावेशी और बुनियादी जनजीवन निर्माण की मजबूती पर बल दिया
1 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्यूशी के 19वें अंक में समावेशी और बुनियादी जन-जीवन निर्माण की मजबूती पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा।

बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। 1 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी की मुख पत्रिका छ्यूशी के 19वें अंक में समावेशी और बुनियादी जन-जीवन निर्माण की मजबूती पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा।

शी चिनफिंग ने इस आलेख में बल दिया कि चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण में जनजीवन सबसे महत्वपूर्ण है। बेहतर जीवन के प्रति जनता की आकांक्षा हमारे संघर्ष का लक्ष्य है। हमें विकास में जन जीवन के हितों को सुनिश्चित करना और सुधारना चाहिए।

शी ने कहा कि हमें जन केंद्रित रहकर समावेशी और बुनियादी जन जीवन निर्माण को मजबूत करना, सबसे व्यापक जनता के मूल हितों को पूरा करना, जनता के सवालों के समाधान पर जोर लगाना, बुनियादी सार्वजनिक सेवा व्यवस्था संपूर्ण बनाना और ठोस कदमों से समान समृद्धि बढ़ानी चाहिए।

इस आलेख में कहा गया कि आर्थिक विकास का मूल उद्देश्य जनजीवन की बेहतर गारंटी करना और उसका विकास करना है। जनजीवन की बेहतरी पर जोर लगाना तो विकास पर जोर लगाना है। हमें आर्थिक विकास और जनजीवन के सुधार को एकीकृत करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 Sept 2026 9:16 PM IST

Tags

Next Story