सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों (टेस्ट खेलने वाले) के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। रजा ने यह उपलब्धि गुरुवार को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में हासिल की।

शारजाह, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों (टेस्ट खेलने वाले) के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। रजा ने यह उपलब्धि गुरुवार को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में हासिल की।

सिकंदर रजा ने 56 गेंदों पर 9 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। रजा का ये शतक 40 साल 188 दिन में आया और वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूर्णकालिक सदस्य देशों में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

पूर्व का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 36 साल 262 दिन की उम्र में 17 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ ही बेंगलुरु में नाबाद 121 रन की पारी खेली थी।

रजा का ये दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक था। 146 मैचों की 141 पारियों में 13 बार नाबाद रहते हुए रजा ने 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाते हुए 3,367 रन बनाए हैं। इसके अलावा, 116 विकेट भी वे ले चुके हैं।

सिकंदर रजा की शतकीय पारी का जिम्बाब्वे को फायदा नहीं हुआ और टीम को 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को टीम को अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिला। उनकी अकेली शतकीय पारी टीम के काम नहीं आ सकी। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना सकी।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजमतुल्लाह ओमरजाई के 50 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से बनाए 116 रन और एजाज अहमदजई के 27 गेंदों पर बनाए 52 रन की बदौलत शुरुआती 5 विकेट 38 रन पर खोने के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए थे।

तीन मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे की ये लगातार दूसरी हार है, और इस हार के साथ ही टीम ने सीरीज गंवा दी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story