सिलहट टेस्ट आमिर जंगू का शतक, वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रन पर सिमटी

सिलहट टेस्ट आमिर जंगू का शतक, वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रन पर सिमटी
सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रन पर सिमटी। वेस्टइंडीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू ने शतक लगाया। टीम को 356 रन तक पहुंचाने में आमिर जंगू का अहम योगदान रहा।

सिलहट, 6 नवंबर (आईएएनएस)। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी 356 रन पर सिमटी। वेस्टइंडीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू ने शतक लगाया। टीम को 356 रन तक पहुंचाने में आमिर जंगू का अहम योगदान रहा।

पांचवें नंबर पर आए इस बल्लेबाज ने 212 गेंदों पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 133 रन की पारी खेली। आमिर ने केविन विकम के साथ चौथे विकेट के लिए 131 रन की अहम साझेदारी की। विकम ने 145 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाए।

इसके अलावा, जस्टिन ग्रिव्स ने 51, जोशुआ बिशप ने 23, और जोमेल वर्रिकन ने नाबाद 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज के आखिरी 2 विकेटों ने 55 रन जोड़े।

बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने 24 ओवर में 90 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्कीन अहमद ने 2 और मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए।

रिपोर्ट लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 11 ओवर में 22 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। तंजीद हसन 16 और नईम हसन 5 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शांतो 1 और तोहिद ह्रदोय शून्य पर नाबाद हैं।

बांग्लादेश को दिन के शुरुआत में एक बड़ा झटका भी लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को टखने में चोट के कारण मैदान से बाहर होना पड़ा। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा।

शादमान इस्लाम को फील्डिंग करते समय इंजरी हुई। उनका टखना मुड़ा गया। दर्द की वजह से वह तुरंत मैदान पर गिर पड़े और कई मिनट तक तड़पते रहे। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। शादमान को एमआरआई स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 78वें ओवर में हुई जब आमिर जंगू ने मेहदी हसन मिराज की गेंद को फाइन लेग की तरफ धकेला। शादमान ने स्लिप से गेंद का पीछा किया, लेकिन जब उन्होंने गेंद उठाने की कोशिश की, तो वह फिसल गए और गिरते समय उनका टखना मुड़ गया।

शादमान टेस्ट मैच के बारी हिस्से के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। अगर शादमान बाहर होते हैं, तो बांग्लादेश को बाकी मैच सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story