सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

सिर्फ मुस्कान ही नहीं, पूरे स्वास्थ्य के लिए अहम है ओरल हेल्थ केयर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के मौके पर लोगों से अपने दांत और मुंह की सफाई को गंभीरता से लेने की अपील की है। उनका कहना है कि मुंह की सफाई सिर्फ दांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ मुंह होने से न केवल हमारी मुस्कान चमकदार रहती है, बल्कि इससे हमारे पूरे स्वास्थ्य में भी सुधार आता है।

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे के मौके पर लोगों से अपने दांत और मुंह की सफाई को गंभीरता से लेने की अपील की है। उनका कहना है कि मुंह की सफाई सिर्फ दांतों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे पूरे शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। स्वस्थ मुंह होने से न केवल हमारी मुस्कान चमकदार रहती है, बल्कि इससे हमारे पूरे स्वास्थ्य में भी सुधार आता है।

नड्डा ने कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपायों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रोजाना सही तरीके से ब्रश करना, मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना और समय-समय पर दांतों की जांच कराना बेहद जरूरी है। इनके जरिए हम दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारी और अन्य मौखिक समस्याओं से बच सकते हैं। साथ ही, ये आदतें हमारी मुस्कान को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखती हैं।

जे.पी. नड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "एक स्वस्थ शरीर के लिए मुंह का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इस 'वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे' पर, आइए हम अपने और अपने परिवार के लिए बेहतर आदतें बनाने पर ध्यान दें। ठीक से ब्रश करने, मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करने और नियमित रूप से दांतों की जांच करवाने जैसे आसान उपाय हमारी मुस्कान को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुंह की अच्छी देखभाल न केवल हमारी मुस्कान को चमकदार बनाती है, बल्कि हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। आइए, हम इस अवसर का उपयोग जागरूकता फैलाने और हर दिन मुंह की अच्छी साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लेने के लिए करें।"

भाजपा के विधायक सतीश उपाध्याय ने भी इस मौके पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि स्वस्थ दांत और साफ मुंह सिर्फ खूबसूरत मुस्कान का ही संकेत नहीं हैं, बल्कि यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का भी सही संकेतक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नियमित जांच, सही तरीके से ब्रश करना और संतुलित आहार अपनाकर हम एक स्वस्थ और फिट भारत की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 March 2026 11:44 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story