सोने की कीमतों में मामूली गिरावट; चांदी 3,000 रुपए सस्ती हुई
मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने की कीमत में सोमवार को मामूली गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी की कीमत में करीब 3,000 रुपए की गिरावट हुई।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 316 रुपए कम होकर 1,50,011 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,50,327 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
22 कैरेट सोने का दाम 1,37,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,410 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,745 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,12,508 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 2,953 रुपए कम होकर 2,36,981 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,39,934 रुपए प्रति किलो था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5:40 पर सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.72 प्रतिशत कम होकर 1,51,550 रुपए था। चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.25 प्रतिशत घटकर 2,37,800 रुपए था।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोना 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,741 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने के ऐलान के बाद सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में यह 2 प्रतिशत तक गिर गया था, लेकिन दिन के दौरान इसमें रिकवरी हुई और यह फिर से 4,700 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
उन्होंने आगे कहा कि सोना 1,48,500 रुपए से लेकर 1,52,500 रुपए की रेंज में रह सकता है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 April 2026 5:56 PM IST












