सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगे जैन इमाम, अकाउंट डीएक्टिवेट करने का किया ऐलान

सोशल मीडिया से ब्रेक लेंगे जैन इमाम, अकाउंट डीएक्टिवेट करने का किया ऐलान
टेलीविजन अभिनेता जैन इमाम ने सोमवार को बताया कि वे कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। अभिनेता स्पष्ट किया कि वे खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता जैन इमाम ने सोमवार को बताया कि वे कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं। अभिनेता स्पष्ट किया कि वे खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

अभिनेता जैन इमाम ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि असल जीवन का आनंद लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। अभिनेता ने लिखा, "कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम से दूरी बना रहा हूं। घबराने की कोई बात नहीं है, बस सोशल मीडिया से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद को रिचार्ज करना चाहता हूं और स्क्रीन से हटकर जरूरी चीजों पर ध्यान देना चाहता हूं।"

अभिनेता जैन इमाम का मानना है कि कभी-कभी सोशल मीडिया से दूर रहकर असल जिंदगी का आनंद भी लेना जरूरी होता है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी सोशल मीडिया के शोर से दूर जाकर, लोगों से डिस्कनेक्ट होकर असल जिंदगी में मौजूद रहने में भी आनंद आता है।"

अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर रहे हैं न कि किसी को अनफॉलो। उन्होंने लिखा, "मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रहा हूं, लेकिन मैंने किसी को अनफॉलो नहीं किया और न ही किसी को हटा रहा हूं, इसलिए मेरी खामोशी को गलत मत समझिएगा। मैं जल्द ही वापस आऊंगा। तब तक आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। धन्यवाद।"

अभिनेता जैन इमाम के पोस्ट करते ही कमेंट सेक्शन पर तरह तरह के रिएक्शन आने लगे। कई यूजर्स कमेंट कर अभिनेता के सोशल मीडिया पर वापसी का इंतजार की बात कह रहे हैं। जैन इमाम की बात करें, तो वे भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेताओं में शुमार हैं।

जैन इमाम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एमटीवी के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय शो कैसी ये यारियां से की थी, जिसमें उन्होंने 'अभिमन्यु ठक्कर' का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें शुरुआती पहचान मिली थी।

मुख्य अभिनेता के तौर पर उन्हें जी टीवी के शो 'टशन-ए-इश्क' से बड़ा ब्रेक मिला था। इसमें उन्होंने 'युवराज (युवी) लूथरा' का एक ग्रे-शेड (नकारात्मक) किरदार निभाया। इस रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका का गोल्ड अवार्ड भी मिला था।

इसके अलावा, जैन इमाम ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा और पॉइजन 2, क्रैश और नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 1:39 PM IST

Tags

Next Story