सोने और चांदी की कीमतें लगातार चौथे दिन घटीं, जानिए क्या है गिरावट की वजह
नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमत में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। यह लगातार चौथा दिन है, जब दोनों कीमती घातुओं की कीमत में कमी आई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत मामूली रूप से 77 रुपए घटकर 1,58,674 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,58,751 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,416 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,45,345 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,19,006 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,19,063 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
चांदी का दाम 667 रुपए कम होकर 2,60,056 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,60,723 रुपए प्रति किलो था।
जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह इजरायल-ईरान युद्ध के चलते महंगाई बढ़ने से ब्याज दरों में कमी की संभावना कम हो जाना है, जो अभी तक कीमती घातुओं की रैली के पीछे सबसे बड़ी कारण था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना कमजोरी के साथ 5,100 डॉलर प्रति औंस पास बना है। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिसके कारण फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर सर्तक हो सकता है। इसने कीमती धातुओं में तेजी की संभावना को सीमित कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में एमसीएक्स पर सोना 1,58,000 रुपए से लेकर 1,64,000 रुपए की रेंज में रह सकता है और वैश्विक घटनाक्रम ही सोने की चाल तय करेगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोना 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,117 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84 डॉलर प्रति औंस पर था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   9 March 2026 6:17 PM IST









