'सोने से ज्यादा बच्चों को दूध की जरूरत'; भाजपा नेता तमिलिसाई का तमिलनाडु सरकार पर निशाना

सोने से ज्यादा बच्चों को दूध की जरूरत; भाजपा नेता तमिलिसाई का तमिलनाडु सरकार पर निशाना
तमिलनाडु में सरकारी दूध ब्रांड 'आविन' की सप्लाई में कमी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता एवं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के लिए सोने की अंगूठी तो अच्छा तोहफा हो सकती है लेकिन परिवारों के लिए सबसे जरूरी रोज का पोषण है।

चेन्नई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु में सरकारी दूध ब्रांड 'आविन' की सप्लाई में कमी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता एवं तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के लिए सोने की अंगूठी तो अच्छा तोहफा हो सकती है लेकिन परिवारों के लिए सबसे जरूरी रोज का पोषण है।

तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "नवजात शिशु के लिए सोने की अंगूठी एक अच्छा तोहफा हो सकती है लेकिन परिवारों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि उन्हें हर दिन जरूरी पोषण मिलता रहे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, कृपया तमिलनाडु में 'आविन' दूध की बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करें, खासकर बच्चों और शिशुओं के लिए। बुनियादी जरूरतों की कभी कमी नहीं होनी चाहिए।"

दरअसल, तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देने की योजना की घोषणा की है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। तमिलिसाई ने इससे पहले भी एक पोस्ट में सरकार को घेरा था। उन्होंने लिखा था, "सबसे पहले, जरूरतों पर ध्यान दें, मुख्यमंत्री जी। बच्चों को दूध की जरूरत है। हम सोने के गहने देने जा रहे हैं लेकिन अच्छी क्वालिटी के दूध की कमी को कब ठीक करेंगे। आज बच्चों को सोने से ज्यादा अच्छी क्वालिटी के दूध की जरूरत है।"

भाजपा नेता ने अपने पोस्ट में चेन्नई में दूध की मांग और आपूर्ति के आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने दावा किया, "चेन्नई के लोगों को 30 लाख लीटर दूध चाहिए लेकिन 'आविन' सिर्फ 14.5 लाख लीटर सप्लाई कर रहा है। आविन का दूध लोगों तक पहुंचने से पहले ही बिक जाता है, हमें ज्यादा कीमत देकर प्राइवेट दूध खरीदना पड़ता है। आज तमिलनाडु के लोग यही कह रहे हैं, सोने के गहनों से ज्यादा आज उन्हें दूध की जरूरत है। बच्चे बिना कहे ही यह बात जाहिर कर रहे हैं।"

बता दें कि तमिलनाडु में 'आविन' राज्य सरकार की सहकारी दूध कंपनी है, जो सबसे सस्ती दर पर दूध उपलब्ध कराती है। पिछले कुछ हफ्तों से चेन्नई समेत कई जिलों में आविन दूध की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। कई बूथों पर सुबह जल्दी ही दूध खत्म हो जा रहा है, जिससे लोगों को मजबूरन निजी कंपनियों का महंगा दूध खरीदना पड़ रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Sept 2026 2:04 PM IST

Tags

Next Story