सूखा और अल नीनो प्रबंधन पर बीआरएस का सरकार पर हमला, एमएलसी श्रवण दासोजू ने सीएम रेवंत रेड्डी से मांगा श्वेत पत्र

सूखा और अल नीनो प्रबंधन पर बीआरएस का सरकार पर हमला, एमएलसी श्रवण दासोजू ने सीएम रेवंत रेड्डी से मांगा श्वेत पत्र
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधान परिषद सदस्य डॉ. श्रवण दासोजू ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और हाल ही में गठित सूखा और अल नीनो परिस्थितियों पर कैबिनेट उप-समिति को संबोधित एक खुला पत्र जारी कर राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है।

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधान परिषद सदस्य डॉ. श्रवण दासोजू ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और हाल ही में गठित सूखा और अल नीनो परिस्थितियों पर कैबिनेट उप-समिति को संबोधित एक खुला पत्र जारी कर राज्य सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है।

डॉ. दासोजू ने आरोप लगाया कि सरकार ने सूखे और अल नीनो संकट को समय रहते गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने 19 अक्टूबर को जारी जीओआरटी संख्या 1523 के तहत गठित कैबिनेट उप-समिति को वास्तविक संकट प्रबंधन के बजा दिया।

बीआरएस नेता ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और मौसम विशेषज्ञों ने अप्रैल 2026 में ही सामान्य से कम वर्षा और अल नीनो के खतरे को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी। इसके बावजूद सरकार ने अक्टूबर के मध्य तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जब तक जलाशयों का जल स्तर घट चुका था, खरीफ फसलें सूख चुकी थीं और बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, तब जाकर उप-समिति का गठन किया गया।

दासोजू ने आरोप लगाया कि सरकार के आदेश में कई महत्वपूर्ण कमियां हैं। उन्होंने कहा कि उप-समिति की रिपोर्ट पेश करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है, समिति के लिए कोई विशेष आपातकालीन बजट नहीं रखा गया है और शहरी क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट के बावजूद नगर प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग को इसमें शामिल नहीं किया गया।

उन्होंने दावा किया कि कृष्णा और गोदावरी बेसिन में जलस्तर लगातार गिर रहा है और राज्य के 40 प्रतिशत से अधिक तालाबों में जल भंडारण 25 प्रतिशत से भी कम रह गया है। इसके साथ ही बिजली की रिकॉर्ड मांग के चलते राज्य को खुले बाजार से महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ी।

बीआरएस एमएलसी ने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और आपराधिक लापरवाही का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि कन्नेपल्ली पंप हाउस का प्रभावी संचालन नहीं किए जाने के कारण गोदावरी का बड़ी मात्रा में पानी बहकर आगे निकल गया, जबकि उत्तर तेलंगाना के किसान सिंचाई संकट से जूझते रहे।

अपने पत्र में डॉ. दासोजू ने सरकार के सामने 10 प्रमुख मांगें रखीं। इनमें उप समिति को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देने के लिए सरकारी आदेश में संशोधन, सूखा प्रबंधन पर हुए खर्च का विस्तृत श्वेत पत्र जारी करना, कालेश्वरम परियोजना और बिजली क्षेत्र के संचालन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना, सूखा प्रभावित मंडलों की आधिकारिक घोषणा करना तथा किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज, इनपुट सब्सिडी और पेयजल सुरक्षा उपाय लागू करना शामिल है।

उन्होंने कहा कि केवल इस संकट को प्राकृतिक आपदा बताकर सरकार अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों से बच नहीं सकती। दासोजू ने राज्य सरकार से पारदर्शिता बरतने और सूखे से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Oct 2026 10:07 PM IST

Tags

Next Story