सपा की कमजोर होती स्थिति देख गठबंधन से बच रही कांग्रेस भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह

सपा की कमजोर होती स्थिति देख गठबंधन से बच रही कांग्रेस  भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह
भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक इंटरनल सर्वे में पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 70 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है। इस सर्वे की भनक कांग्रेस नेताओं को भी लग चुकी है, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक इंटरनल सर्वे में पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 70 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है। इस सर्वे की भनक कांग्रेस नेताओं को भी लग चुकी है, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि जैसे ही समाजवादी पार्टी के सर्वे में उसकी स्थिति कमजोर दिखाई देने की बात सामने आई, कांग्रेस नेताओं के बयान भी सामने आने लगे। जिस पार्टी की स्थिति कमजोर होती दिखाई देती है, उसके साथ कोई भी दल गठबंधन नहीं करना चाहता। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन सर्वे सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान आने लगे हैं।

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी की राजनीति 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' तक सीमित है। दलित समाज में समाजवादी पार्टी को लेकर नाराजगी है। सपा सरकार के दौरान दलित उत्पीड़न की घटनाएं हुईं और दलित महापुरुषों की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले भी सामने आए। अखिलेश यादव की सरकार के दौरान कई जिलों के नाम बदले गए।

मुस्लिम समाज को लेकर भी दिनेश प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज भी अब समाजवादी पार्टी से दूरी बना रहा है।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व चाहे जितने बदलाव कर ले, दलित और मुस्लिम समाज के लोग अब पार्टी की राजनीति को समझ चुके हैं। समाजवादी पार्टी कितने भी गठबंधन कर ले, भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन जनता के साथ है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 4:31 PM IST

Tags

Next Story