राजनीति: भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए वोट की लूट जैसे हथकंडे अपना रही है सपा सांसद राजीव राय

भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए वोट की लूट जैसे हथकंडे अपना रही है  सपा सांसद राजीव राय
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद राजीव राय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए 'वोट की लूट' जैसे हथकंडे अपना रही है। किसी का भी ध्यान के देश के जरूरी मुद्दे पर नहीं जाए। इसके लिए वो लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है , जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने अखिलेश यादव की हाल ही में वायरल हुए एक फोटो का जिक्र किया, जिसमें वह भी शामिल थे और जिसे लेकर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।

हाल ही में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक फोटो वायरल हुई, जिसमें वह नई दिल्ली की एक मस्जिद में सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह के साथ नजर आए। इस फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि कुछ लोगों ने दावा किया कि मस्जिद में सपा का कार्यालय बनाकर राजनीतिक बैठक की गई।

इसी फोटो पर समाजवादी पार्टी के सांसद ने तंज कसते हुए कहा, "मंदिर-मस्जिद जाने या किसी के बुलावे पर बैठने के लिए क्या परमिशन चाहिए? इसमें विरोध की क्या बात है?"

उन्होंने भाजपा को 'लोकतंत्र का चीरहरण' करने वाला करार देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियां इसे कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सड़क से लेकर सदन तक इस 'लोकतंत्र की लूट' के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

भाजपा के कुछ नेताओं के वायरल वीडियो पर भी राय ने निशाना साधा और कहा कि भाजपा को अपने नेताओं के कृत्यों पर जवाब देना चाहिए, न कि ध्यान भटकाने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने भाजपा के नेता जमाल सिद्दीकी पर भी तीखा हमला बोला और 'दलाली' का आरोप लगाया और मीडिया से भी अपील की कि वह सच की लड़ाई में साथ दे, क्योंकि देश इसे देख रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2025 12:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story