राष्ट्रीय: श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के छह मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के छह मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंकाई नौसेना ने थंगाचीमादम और रामेश्वरम के छह मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इन्हें नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे नेदुनथीवु के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।

चेन्नई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने थंगाचीमादम और रामेश्वरम के छह मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इन्हें नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे नेदुनथीवु के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।

रामेश्वरम में पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि नेदुनथीवु के पास श्रीलंकाई नौसेना ने दो नौकाओं को जब्त कर लिया है, जिनमें छह मछुआरे सवार थे।

इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 18 मछुआरों को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने बीच समुद्र में दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त किया था।

गिरफ्तार मछुआरों की पहचान थंगाचीमादम के ए. सीजेरियन, एस. सामंथा बाबू, एम. निशांतन और रामेश्वरम के एन. मुरुगेसन के रूप में की गई।

नौकाओं का मालिकाना हक थंगाचीमादम के ए. इस्साक (47) और ईस्टर अरोक्कियादोस (43) के पास है। सभी गिरफ्तार मछुआरों को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jan 2024 1:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story