एसएससी-सीपीओ भर्ती 2026 सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें आवेदन

एसएससी-सीपीओ भर्ती 2026 सब-इंस्पेक्टर के 1,871 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी करके के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) परीक्षा 2026 के तहत कुल 1,871 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करके के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) परीक्षा 2026 के तहत कुल 1,871 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एसएससी की ओर से जारी कुल 1,871 रिक्तियों में दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी)-पुरुष के 205, दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी)-महिला के 112, सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (जीडी) के 1,320 और सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर)-पुरुष के 234 पद शामिल हैं।

सब-इंस्पेक्टर के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि की रात 11 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर की रात 11 बजे तक तय की गई है। इसी के साथ जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए आवेदन फॉर्म में सुधार और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए विंडो की तारीख 8 अक्तूबर से 10 अक्तूबर की रात 11 बजे तक तय की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से दिल्ली पुलिस में एसआई/सीएपीएफ में एसआई (जीडी) के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। वहीं, सीआईएसएफ में एसआई (फायर) के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ साइंस में बैचलर डिग्री; या मैट्रिकुलेशन के साथ मैकेनिकल/सिविल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/केमिकल/माइनिंग/एरोनॉटिकल/टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या उसके समकक्ष क्षेत्र में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।

सीआईएसएफ में एसआई (फायर) पद के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, अन्य सभी पोस्ट के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। सभी पोस्ट के आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी)/फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी), डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई) और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सभी पदों के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 4:07 PM IST

Tags

Next Story