बॉलीवुड: सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधरा' का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की जटाधरा का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
सोमवार को मेकर्स ने 'जटाधरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इसमें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का अलौकिक अवतार दिखाई दे रहा है।

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को मेकर्स ने 'जटाधरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इसमें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का अलौकिक अवतार दिखाई दे रहा है।

इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "इंतजार खत्म, गवाह बनिए पौराणिकता के शानदार विजुअल से भरी जटाधरा का! सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और भगवान शंकर की एक झलक स्क्रीन पर आग लगा रही है। प्रेरणा अरोड़ा इंडियन सिनेमा को फिर से परिभाषित करने जा रहे हैं। टीजर 8 अगस्त को आएगा, इतिहास बनने जा रहा है।"

इस पोस्टर से 'जटाधरा' की दुनिया से दर्शक रूबरू होते हैं, जहां मिथक और सच्चाई के बीच की उहापोह है। इसी बीच तूफानी माहौल में सुधीर बाबू का किरदार उभरता है। जो युद्ध के लिए तैयार है।

अगले सीन में दसपिशाचिनी दिखती है। एक राक्षसी जो दबे हुए खजाने की रक्षा करती दिख रही है। बेहद भयावह। इसका मुख नीचे और पैर ऊपर है।

इसकी आगे की कास्ट डिटेल जल्द ही बताई जाएगी। इसे जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसे एस के जी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।

फिल्म में कमाल के वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज होगा। साल के आखिर में इसे रिलीज करने की प्लानिंग है।

रुस्तम के बाद 'जटाधरा' प्रेरणा अरोड़ा की जी स्टूडियो के साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने पैडमैन, परी, और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्में बनाई हैं। मार्च में ही सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी शूटिंग का दूसरा शेड्यूल खत्म किया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Aug 2025 4:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story