Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Sept 2025 11:04 AM IST
दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 150-200 लोग बीमार, नवरात्रि को देखते हुए चिकित्सक ने दी खास सलाह
देशभर में नवरात्रि के पर्व में मां की आराधना की जा रही है। इसी बीच मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। अब, ऐसा ही मामला दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से मंगलवार सुबह सामने आया, जब बड़ी संख्या में लोगों ने कुट्टू का आटा खाने के बाद अचानक उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह जहांगीरपुरी और आसपास के इलाकों के 150-200 लोगों ने कुट्टू का आटा खाने के बाद उल्टी की शिकायत की। बीजेआरएम अस्पताल में सभी मरीजों की हालत स्थिर है। पुलिस ने आगे बताया कि पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को सतर्क किया जा रहा है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को सूचित कर दिया गया है।
- 23 Sept 2025 10:41 AM IST
अमित मालवीय ने तेजस्वी को बताया बिहार से विमुख, बोले- एनडीए सरकार जरूरी
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बयानबाजियां भी गर्माती जा रही हैं। एनडीए और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया। अमित मालवीय ने मंगलवार को 'एक्स' पोस्ट में तेजस्वी यादव पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक ताने-बाने से विमुख होने का आरोप लगाया। मालवीय ने पोस्ट में लिखा, "तेजस्वी यादव ने पहले नवरात्रि में मछली खाकर मां दुर्गा का अपमान किया, फिर कलम फेंककर मां सरस्वती का। जहां पितृ पक्ष में दुनिया भर से लोग गयाजी में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं, उन्हीं दिनों इस व्यक्ति ने अपनी पूरी चुनावी यात्रा निकाली। और फिर सीता माता की धरती पर, देवी पक्ष शुरू होने से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देवतुल्य माता जी को अपने मंच से अभद्र गालियां दिलवाईं।"
- 23 Sept 2025 10:34 AM IST
'यूएन मंच पर पाकिस्तान की असलियत की जाए उजागर', शफी बुरफात का वैश्विक नेताओं को पत्र
जेय सिंध मुत्तहिदा महाज (जेएसएमएम) के अध्यक्ष शफी बुरफात ने वैश्विक समुदाय को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाया है कि वह पिछले कई दशकों से वहां की स्थानीय जातियों और समुदायों (सिंधी, पश्तून, बलूच, सराईकी और ब्राहुई) के साथ अन्याय कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इन समुदायों को धार्मिक एकता के नाम पर दबाता है, हाशिए पर डालता है और उनके राजनीतिक अधिकारों को कुचलता रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 80वें सत्र में हिस्सा लेने वाले वैश्विक नेताओं को बुरफात ने पत्र में लिखा, "जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में भाग लेने जा रहे हैं, तो दुनिया को पाकिस्तान की सच्चाई पर सवाल उठाना चाहिए। यह देश धर्म के नाम पर धोखे और हेरफेर से अपने ऐतिहासिक समुदायों को दबाकर बनाया गया है।"
- 23 Sept 2025 9:45 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी को खराब GST की लूट का भी श्रेय लेना पड़ेगा
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने GST की नई दरों पर कहा, "अगर आप GST काउंसिल के निर्णय का श्रेय लेना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी को खराब GST की लूट का भी श्रेय लेना पड़ेगा। जनता से जो पैसा लूटा गया है जनता उसका हिसाब मांग रही है
- 23 Sept 2025 9:10 AM IST
ट्रंप प्रशासन ने ब्राजील सुप्रीम कोर्ट के जज की पत्नी समेत कई लोगों पर लगाए कड़े प्रतिबंध, जज ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ सुनाया था सजा का फैसला
जस्टिस अलेक्जेंड्रे डे मोराइस की पत्नी विवियाने बार्सी डे मोराइस को अमेरिकी 'ग्लोबल मैगनिट्स्की एक्ट' के तहत प्रतिबंधित किया गया है। यह कानून आमतौर पर मानवाधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ इस्तेमाल होता है।
- 23 Sept 2025 8:44 AM IST
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से मूसलाधार बारिश
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
- 23 Sept 2025 8:40 AM IST
बीआरआई के तहत श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह में भारी निवेश किया है
चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत श्रीलंका में हंबनटोटा बंदरगाह में भारी निवेश किया है। नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग बढ़ाने के लिए हो रही है।
- 23 Sept 2025 8:37 AM IST
भारतीय नौसेना श्रीलंका की नौसेना के साथ नियमित रूप से वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और अन्य ऑपरेशनल चर्चा करती है
भारतीय नौसेना श्रीलंका की नौसेना के साथ नियमित रूप से वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ वार्ता और अन्य ऑपरेशनल चर्चा करती है। भारतीय और श्रीलंकाई नौसेनाओं के बीच साझा नौसेनिक अभ्यास (स्लिनेक्स), जलमार्ग अभ्यास, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी संबंधी सहयोग भी हैं।
- 23 Sept 2025 8:30 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक सम्मेलन का विषय ‘मैरिटाइम आउटलुक ऑफ द इंडियन ओशन अंडर चेंजिंग डायनैमिक्स’
नौसेना प्रमुख कोलंबो में गॉल डायलॉग 2025 के 12वें संस्करण में भी भाग लेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय सामुद्रिक सम्मेलन का विषय ‘मैरिटाइम आउटलुक ऑफ द इंडियन ओशन अंडर चेंजिंग डायनैमिक्स’ रखा गया है।
- 23 Sept 2025 8:16 AM IST
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी चार दिवसीय श्रीलंका दौरे पर रवाना
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी चार दिवसीय दौरे पर श्रीलंका रवाना हो गए हैं। इस दौरे में एडमिरल त्रिपाठी श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात करेंगे।
Created On :   23 Sept 2025 8:09 AM IST