H- 1B Visa: चीन ने इस नए वीजा का किया एलान, ट्रंप के एच-1बी वीजा के मुकाबले होगा किफायती?

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। अमेरिकी प्रशासन टैरिफ नीति के बाद अब वीजा नीति को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। जिसका फायदा चीन उठाने की तैयारी में है। उसने नए के-वीजा का एलान किया है। इसके तहत देश दुनिया में काम करने वाले लोगों को बुलावा दें रहा है। बताया जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले महीने इस नए वीजा को लागू करने जा रहे हैं। इससे संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका में अन्य देशों के नागरिक, जो नौकरीपेशा से जुड़े है। वह चीन शिफ्ट हो सकते हैं।
अमेरिका की वीजा पॉलिसी पर चीन की टिप्पणी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर यानी 88 लाख रुपए सालाना शुल्क लगाने का एलान किया था। यह नए एच-1बी आवेदक को एक साथ जाम करनी होगी। इस फैसल पर चीन ने प्रतिक्रिया दी है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने अमेरिका के इस निर्णय पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
नए वीजा पॉलिसी ने चीन को ये होगा फायदा
उन्होंने आगे कहा कि इस ग्लोबलाइजेशन की दुनिया में सीमा लांघ कर देश-दुनिया में लोग कार्य कर रहे हैं। इससे तकनीकी और आर्थिक क्षेत्र में प्रगति को बढ़ावा मिल रहा है। इसके लिए बीजिंग ने देश के अवसरों का पता लगाने के लिए ग्लोबलाइजेशन प्रोफेशनल के टैलेंट का स्वागत किया है। उन्होंने बताया, "चीन दुनिया भर के विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चीन में आने और रहने, मानव समाज की प्रगति में संयुक्त रूप से योगदान करने और अपने करियर में सफलता प्राप्त करने का स्वागत करता है।"
चीन में कब से लागू होगा नया वीजा
अमेरिका में एच-1बी वीजाधारकों में भारतीय नागरिकों की भागीदारी करीब 71 फीसदी (2.8 लाख से ज्यादा) है। इसके बाद चीन का नंबर आता है। वहां के लोग करीब 11.7 प्रतिशत या 46,600 से ज्यादा है। वहीं, चीन का नया वीजा 1 अक्टूबर, 2025 से लागू हो रहा है। इसपर जिनपिंग प्रशासन पिछले महीने से काम कर रहा है। ताकी, दुनियाभर के नौकरीपेशा लोगों के लिए कम दरों पर आसानी से मिल सकें और उनके टैंलेंट का इस्तेमाल करके चीन आगे बढ़ें।
Created On :   22 Sept 2025 8:54 PM IST