अमेरिका-ईरान तनाव: पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका बरकरार, जिनेवा वार्ता में दोनों देशों के बीच नहीं बनी समझौते की बात, अगले हफ्ते फिर होगी चर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान बैठक और बातचीत का दौर जारी है, जिनेवा में दोनों देशों के बीच हुई वार्ता भले ही किसी नतीजे पर ना पहुंची नहीं बैठक और चर्चाओं का दौर आगे भी चलता रहेगा। इसी बीच पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंका बनी हुई है।
जिनेवा बातचीत को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गहरी चिंता भरी लंबी बातचीतों में से एक बताया। हालांकि उन्होंने बातचीत के बारे में विस्तार से नहीं बताया, ना ही अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
जिनेवा में हुई अप्रत्यक्ष वार्ता में कोई समझौता नहीं हो सका। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। आगे की वार्ता का दौर अगले सप्ताह वियना में होगा, जहां अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की ऑफिस स्थित है।
यह भी पढ़े -अमेरिका में बदलते हालातों के बीच भारत, यूएस के साथ ट्रेड डील में अपने हितों की रक्षा करेगा पीयूष गोयल
आपको बता दें तेहरान यूरेनियम संवर्धन को ईरान छोड़ना नहीं चाहता, जबकि यूएस ईरान से इसको रद्द करने को कह रहा है। दोनों ही अपनी अपनी बात पर अड़े है। साथ ही ईरान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहा है। अमेरिकी हमला होने पर अराघची ने पलटवार करते हुए कहा अगर ऐसा होता है तो व्यापक क्षेत्रीय जंग छिड़ सकती है।
Created On :   27 Feb 2026 4:45 PM IST












