Congress Working Committee Meeting: पटना में कांग्रेस की होगी कार्यसमिति की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पटना में कांग्रेस की होगी कार्यसमिति की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी, जो राजधानी पटना में 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पार्टी सारे बंदोबस्त कर चुकी हैं। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसकी जानकारी राज्य कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फेंस के जरिए दी। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में बिहार के साथ पूरे देश की बात की जाएगी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तरीखों की नजदीकियों को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी, जो राजधानी पटना में 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पार्टी सारे बंदोबस्त कर चुकी हैं। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसकी जानकारी राज्य कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फेंस के जरिए दी। उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में बिहार के साथ पूरे देश की बात की जाएगी।

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि देश में आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बेरोजरागी, महंगाई, बढ़ता अपराध, ट्रंप के सामने कभी सीजफायर, कभी सरेंडर और महिलाओं पर अत्याचार पर चर्चा होनी है। कांग्रेस की होने वाली इस बैठक में इन सभी मुद्दों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोचा भी नहीं। जनता को यह समझने की जरूरत है कि आखिर ऐसा कब तक चलता रहेगा।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार को वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा

जो विद्यार्थी दिन रात पढ़ लिखकर अच्छा अंक प्राप्त करते हैं। उन पर भाजपा विश्वास नहीं रखती। इसकी तुलना कृष्णा अल्लावरू ने केंद्र की मोदी सरकार से की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी उसी विद्यार्थी की तरह है। जैसे कोई छात्र कॉपी और चीटिंग करके अच्छा अंक हासिल करते हैं। पेपर लीक कर परीक्षा पास करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ इसी तरह का मामला सामने आ रहा है। जिसमें केंद्र सरकार 'वोट चोरी' कर रही है। इसलिए जनता के मुद्दों पर काम नहीं करती है। वे बिहार और भारत में बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दे रही है, क्योंकि वो सोचते हैं कि 'वोट चोरी' करके सरकार बना ही लेते हैं।

कांग्रेस की आगामी बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस नेता ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और गुंडाराज के मामले बढ़ते जा रहे है। साथ ही पुलिस की नाकामी भी दिखाई दे रही है। इस वजह से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह व्यवस्था कब सुधरेगी। नौकरी मांगने पर लाठी चलाई जाती है। कांग्रेस की इस बैठक में 'वोट चोरी' की भी बात होगी। बिहार में हम जनता के मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठा रहे हैं। हमने 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा भी निकाली। ये सब बिहार की प्रमुख समस्याएं हैं।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कार्यसमिति की बड़ी बैठक 24 सितंबर को होने वाली है। यह ऐतिहासिक फैसला है। इन सभी बातों को उजागर किया जाएगा। सदाकत आश्रम ऐतिहासिक स्थल है। यह वही पवित्र भूमि है, जहां अंग्रेजों की लड़ाई हुई।

Created On :   22 Sept 2025 10:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story