सुनील शेट्टी को जोशीला लगा 'डकैत एक प्रेम कथा' का ट्रेलर, अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर को बताया शानदार
मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की आने वाली फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' अपने ट्रेलर रिलीज के बाद से ही चर्चा में है।
फिल्म में रोमांस से लेकर प्यार में धोखा खाए आशिक की कहानी को दिखाया गया है, जो अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर देता है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है और अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने दिल खोलकर फिल्म की तारीफ की है।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बहुत कम ही फिल्मों की तारीफ करते हैं, और अब उन्हें 'डकैत: एक प्रेम कथा' का ट्रेलर जोशीला और पावर से भरा दिखा है, जो हिंदी और साउथ सिनेमा को हिलाने की ताकत रखता है। उन्होंने फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा, "मैंने अभी-अभी डकैत का ट्रेलर देखा... दमदार, जोशीला और शक्ति से भरपूर। सुप्रिया और पूरी टीम को इस फिल्म के लिए बहुत-बहुत बधाई। अदिवि शेष, मृणाल और बाकी कलाकार शानदार लग रहे हैं। इस फिल्म में एक अलग ही जोश दिख रहा है। पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।"
अभिनेता का पोस्ट देखकर साफ है कि वो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 4 अप्रैल को रिलीज हुआ था। इस फिल्म के लिए मृणाल और अदिवि शेष ने बहुत मेहनत की है। अभिनेता ने फिल्म में एक्शन सीन को फिल्माने के लिए किसी बॉडी डबल का सहारा नहीं लिया, बल्कि खुद ही सारे खतरनाक स्टंट किए हैं। अभिनेता ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म में कार के साथ बहुत ज्यादा एक्शन सीन को फिल्माया गया, जिसमें मैंने खुद गाड़ी चलाई, लेकिन यह बिल्कुल भी सेफ नहीं था।
उन्होंने कहा, "ऐसे सीन करते वक्त सब कुछ बहुत सोच-समझकर करना होता है, क्योंकि आप चारों तरह से कैमरामैन और प्रोफेशनल से घिरे होते हैं और ज्यादा रीटेक करने का मौका नहीं मिलता। एक्शन वाली फिल्मों में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है, और मुझे खुशी है कि हमारी टीम ने मुझ पर भरोसा किया और हर सीन में पूरा साथ दिया।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 10:33 PM IST












