सुनील नरेन बने सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इस मैच में उतरते ही केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया। वह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
यह सुनील नरेन का 190वां आईपीएल मैच है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज किरोन पोलार्ड 189 मुकाबलों के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डी विलियर्स ने अपने करियर में 184 आईपीएल मैच खेले हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर उनकी बराबरी पर हैं। ड्वेन ब्रावो 161 मुकाबलों के साथ शीर्ष विदेशी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
सुनील नरेन ने आईपीएल में 25.63 की औसत के साथ 192 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, 1 शतक और 7 अर्धशतकों के साथ 1,780 रन अपने बल्ले से बना चुके हैं।
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के साथ इस मैच में उतरी है।
दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी के साथ इस मैच में खेल रही है।
इस मैच के साथ ब्लेसिंग मुजरबानी अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।
केकेआर की टीम इस मैच में 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ उतरी है, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों में कैमरून ग्रीन, फिन एलन, ब्लेसिंग मुजरबानी और सुनील नरेन हैं। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपने नए सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 March 2026 8:27 PM IST












