सप्लीमेंट्री लिस्ट के जरिए चुनाव आयोग ने भारी अड़चन पैदा कर दी है शशि पांजा

सप्लीमेंट्री लिस्ट के जरिए चुनाव आयोग ने भारी अड़चन पैदा कर दी है  शशि पांजा
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच जहां तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट यानी पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है।

कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच जहां तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करना शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग ने पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट यानी पूरक मतदाता सूची जारी कर दी है।

टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि पहली बार सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई। मंगलवार को पूरा दिन हम लोग सप्लीमेंट्री लिस्ट में छानबीन करते रहे। हमारी विधानसभा के किसी भी बूथ का लिस्ट नहीं खुल रहा है। मुझसे सभी कह रहे थे कि मेरे बूथ पर लिस्ट खोलकर देखें, लेकिन खुल ही नहीं रहा है। बहुत गलतफहमी, कन्फ्यूजन हो रहा है। अब तक वही हाल है। अब आगे चलकर चुनाव आयोग क्या कहेगा, हमें मालूम नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग इससे संबंधित कोई अपडेट नहीं दे रहा है और लिस्ट सही तरीके से नहीं निकाला जा रहा है। कुछ विधानसभाओं से जानकारी मिली है कि वे लोग आधी-अधूरी लिस्ट देख पा रहे हैं।

टीएमसी नेता ने कहा कि सप्लीमेंट्री लिस्ट के जरिए चुनाव आयोग ने भारी अड़चन तैयार की है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि किस दिशा में सबकुछ जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव है और वोटर लिस्ट को लेकर सभी असंमजस में हैं।

उन्होंने रामनवमी की तैयारियों को लेकर कहा कि अन्नपूजा के बाद रामनवमी का त्योहार मनाएंगे। रामनवमी के मौके पर मेरी विधानसभा में कई कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। मैं इन कार्यक्रमों को लेकर काफी व्यवस्त रहूंगी। इसीलिए मैं किसी भी तरह की चुनावी कैंपेंन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगी। मैं हर साल रामनवमी को लेकर काफी व्यवस्त रहती हूं। यह पहली बार नहीं है। दूसरी ओर, भाजपा रामनवमी के मौके पर कई तरह की राजनीतिक रैलियां करेंगी और इसे एक राजनीतिक एजेंडा बनाएगी।

टीएमसी ने कहा कि हमारे लिए यह एक धार्मिक दिन है, लेकिन हमने देखा है कि कैसे भाजपा रामनवमी के मौके पर उपद्रव करने का प्रयास करती है, नारेबाजी की जाती है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर हम लोग पूजा करते हैं, यह हर साल किया जाता है। अभी नवरात्रि भी चल रही है, और गुरुवार को नवमी भी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story