सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनना सनातनियों के लिए ऐतिहासिक दिन महंत सीताराम दास

सुवेंदु अधिकारी के सीएम बनना सनातनियों के लिए ऐतिहासिक दिन महंत सीताराम दास
यीपी के अयोध्या स्थित साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी का मुख्यमंत्री पद पर अभिषेक होना एक लंबे संकल्प की पूर्ति है।

अयोध्या, 9 मई (आईएएनएस)। यीपी के अयोध्या स्थित साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी का मुख्यमंत्री पद पर अभिषेक होना एक लंबे संकल्प की पूर्ति है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि यह दिन सनातनियों के लिए गर्व का क्षण है। पश्चिम बंगाल की धरती पर सुवेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री पद पर अभिषेक होना एक लंबे संकल्प की पूर्ति है। करीब 40 वर्षों का जो लक्ष्य था, वह आज साकार हुआ है। राज्य में अराजकता, कुशासन और अत्याचार का अंत हो गया है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार से हिंदू समुदाय, विशेषकर महिलाओं और बेटियों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती थीं, अब उस दौर से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। पहले सनातन परंपराओं और आस्था पर लगातार प्रहार होता था और रामनवमी जैसे त्योहारों के आयोजन के लिए भी हाईकोर्ट का सहारा लेना पड़ता था। बंगाल के सनातनी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भारी जनसमर्थन और आशीर्वाद देकर भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया है। उन्होंने सुवेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनता और सनातन समाज के लिए संघर्ष किया और अनेक कठिनाइयों का सामना किया।

महंत सीताराम दास ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के प्रयासों और ऊर्जा के कारण यह जीत संभव हो सकी। उन्होंने आगे कहा कि आज का यह दिन उत्सव और आनंद का प्रतीक है तथा सनातन संस्कृति के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को तपस्वियों की भूमि, मां चंडी और मां काली की धरती बताते हुए सभी को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 5:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story